जयसिंहनगर: सीएम राइज स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम किया गया आयोजित
जिले के जयसिंहनगर में स्थित सीएम राइज स्कूल में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत में स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा स्कूल आए हुए छात्र-छात्राओं को टीका लगाकर एवं अन्य तरीकों से उनका स्वागत किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने सीएम राइज स्कूल को प्राइवेट स्कूलों से तुलना कर शासकीय स्कूल को सराहा है।