जयसिंहनगर: सीधी एवं अन्य गांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील
लोकसभा चुनावों को लेकर आदर्श आचार संहिता लगने के साथ ही संभाग में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना पुलिस एवं सीआरपीएफ टीम के द्वारा सीधी में बाजार होते हुए प्रमुख मार्ग से बनसुकली,महुआटोला, मीठी लपरी में फ्लैग मार्च निकाला गया।