बागपत: कोतवाली क्षेत्र में 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता, परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र में 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के मुताबिक तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और जल्द छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बेटी कक्षा 10वीं की छात्रा है और घर से परीक्षा देने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।