बागपत: लायंस क्लब टटीरी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक ममता मानव को किया सम्मानित
शुक्रवार को दृष्टिदूत एमजेएफ लायन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि शिक्षक निर्भीक होकर विद्यार्थियों को शिक्षा दें। उनके साथ कठोर परिश्रम करें ताकि वे परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन कर सकें। प्रमुख समाजसेवी अनिल गांधी ने कहा कि शिक्षक ही समाज की दशा और दिशा तय करते हैं।