बागपत: कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने कोतवाली बागपत में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोतवाली बागपत में आयोजित समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। बाकी समस्याओं का वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधिकारी और अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।