बागपत: कस्बा टटीरी स्थित पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में घायल हुआ युवक अस्पताल में भर्ती
शामली निवासी घायल विकास ने बताया कि कस्बा टटीरी में दूध की डेयरी पर काम करता है। शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर कस्बे की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मारी दी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिन्होंने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।