बागपत: कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर युवक ने महिला से की छेड़छाड़ व विरोध करने पर डंडे और पत्थर से किया हमला, केस हुआ दर्ज
कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति स्टोर से प्रतिदिन रात को साढ़े नौ बजे आते हैं, इसी का फायदा उठाकर गांव के एक युवक ने घर में घुसकर उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने डंडे व पत्थर से प्रहार किया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर दोबारा हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।