बागपत: सहकारी चीनी मिल एवं आशवानी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने बागपत शुगर मिल पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सहकारी चीनी मिल एवं आशवानी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश कुमार ने बताया कि आज तक 7वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया है, जिससे आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। आदेश के बाद भी कर्मचारियों की पदोन्नति सेवा शर्तों के अनुसार नहीं की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि एक माह के अंदर उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।