अमरोहा: पूर्व PM स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अमरोहा शहर में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि में गूंजे जयकारे
Amroha, Amroha | Aug 16, 2025 अमरोहा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 7वीं पुण्यतिथि पर आज शनिवार की सुबह 11 बजे अमरोहा शहर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अटल फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री बब्बू मंसूरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग अटल चौक पहुंचे और वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।