अमरोहा: अमरोहा जोया टोल पर आज शनिवार से शुरू हुई सालाना फास्टैग की सुविधा, वाहन चालक ₹3000 देकर 200 बार पार कर सकेंगे टोल
Amroha, Amroha | Aug 16, 2025 देश भर में सालाना फास्टैग की सुविधा आज शनिवार से शुरू हो गई है। वार्षिक फास्टैग से एक साल में 200 बार टोल प्लाजा से निकला जा सकता है। यदि 365 दिन से पहले 200 बार टोल पार कर लिया तो फास्टैग को दोबारा रिचार्ज कराना पड़ेगा। यह सुविधा निजी चार पहिया वाहनों को ही मिलेगी। टोलप्लाजा कर्मियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया गया।