राजगढ़: राजगढ़ में 11 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
राजगढ़ के गुरुकुल पीच वैली स्कूल में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगी अखिल भारतीय ठाकुर सूरत सिंह स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता, जिसमें पांच संस्थागत और राज्य स्तरीय टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन हिमाचल प्रदेश की पहली अर्जुन पुरस्कार विजेता सुमन रावत मेहता करेंगी।