मुज़फ्फरनगर: पालिका बोर्ड बैठक में वंदे मातरम पर हंगामा, मुस्लिम सभासदों पर खड़े न होने का आरोप
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के दौरान कुछ मुस्लिम समुदाय के सभासद खड़े नहीं हुए। इस पर सभासद प्रशांत गौतम ने कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। प्रशांत गौतम ने कहा कि “जब हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, तो अपने राष्ट्र का सम्मान क्यों नहीं करते, इसलिए वह पालिका की बोर्ड बैठक से तुरंत बाहर चले जाए।