मुज़फ्फरनगर: दीपावली से पहले नगरवासियों को मीनाक्षी स्वरूप की सौगात, 250 नई सड़कों, 3000 स्ट्रीट लाइट और पेयजल सुधार का बड़ा फैसला
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के विकास को नई दिशा देने के लिए लगभग 80 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को बोर्ड की सहमति दिला ली है। टाउनहाल सभागार में हुई बोर्ड बैठक में 128 प्रस्तावों वाला विकास एजेंडा सर्वसम्मति से पास हुआ।विकास योजना के तहत 55 वार्डों में व्यापक कार्य होंगे। इसमें 250 नई सीसी सड़कों का निर्माण, 3000 नई एलईडी शामिल है।