प्रतापपुर: सुखदेवपुर में पुल के बाद अब रपटा का एप्रोच रोड बहा, ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी
ग्राम सुखदेवपुर में बारिश के चलते ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद अब रपटा का एप्रोच रोड भी तेज बारिश के पानी में बह गया है। एप्रोच मार्ग टूटने से आवागमन प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से