बयाना: डीएसी नंबर जारी होने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं पहुंचा, बुकिंग की कैंसिल
कस्बे में इंडियन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। जवाहर चौक निवासी मुकेश कुमार सिंघल ने बताया कि उन्होंने 10 नवंबर को गैस डायरी संख्या 8013 से सिलेंडर बुक कराया था। उसी दिन डीएसी नंबर जारी होने के बावजूद घर पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। वहीं, 16 नवंबर को उनके मोबाइल पर बुकिंग कैंसिल होने का मैसेज आ गया।