सांगला: निगम भंडारी ने शलखर पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद
किन्नूर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निगम भंडारी ने "चलो पंचायत की ओर" अभियान के तहत शलखर पंचायत में स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने पंचायत स्तर पर जनता के साथ संवाद और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया।