गोरखपुर: पेट्रोल भरवाया, पैसे नहीं दिए! दो बार 'तेल लेकर फरार' हुए कार सवार, घटना सीसीटीवी में कैद होकर SP ऑफिस पहुंची संचालिका
गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र में पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार होने के मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालिका मंजू शाही ने अब उच्च पुलिस अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है। न्याय की मांग को लेकर वह गोरखपुर पहुंचीं और अधिकारियों से शिकायत दर्ज कर अपनी फरियाद सुनाई। मंजू शाही का आरोप है कि उनके पेट्रोल पंप पर 5 अप्रैल और 23 मई को कार सवार युवकों ने पेट्रोल भरवाय