VIP स्टेट में निगम का बड़ा एक्शन, आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक परिसर सील
रायपुर के VIP स्टेट में आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। अशोका रतन के सामने स्थित कई व्यावसायिक परिसरों को निगम की टीम ने ताला लगाकर सीलबंद किया और मौके पर पंचनामा तैयार किया।
नगर निगम के मुताबिक, संबंधित व्यवसायियों को पहले ही नोटिस जारी कर गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के नगर निवेश विभाग, उड़नदस्ता टीम और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम भी मौजूद रही। निगम ने आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
#RaipurNews #Raipu
Raipur, Raipur | Sep 2, 2026