केशकाल: केशकाल में घर के सामने खड़ी दो स्कूटियों में आग लगाई गई, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
केशकाल के पंचवटी क्षेत्र में बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के बाहर खड़ी दो स्कूटियों में आग लगा दी।इनमें एक नई और दूसरी सेकेंड हैंड स्कूटी शामिल थी।सुबह उठने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।सीसीटीवी फुटेज में रात 1:44 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से जाते हुए दिखाई दिया, जो करीब 7 मिनट बाद वापस लौटता भी नजर आयापीड़ित महिला ने केशकाल थाने में शिकायत की हैं।