घाघरा: सरांगो पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
Ghaghra, Gumla | Sep 1, 2026 सरांगो पंचायत सचिवालय में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं एवं आपत्तियां सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम में सुधार, विलोपन तथा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावा-आपत्तियां प्रस्तुत कीं।