शाहजहांपुर: धर्म छुपाकर शोषण करने वाले के विरुद्ध पीड़िता ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार में पीड़िता ने धर्म छुपाकर उसका शोषण करने का आरोप लगाते हुए जाने आलम उर्फ राजा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने बच्चे को जबरन उठा ले जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में लव जिहाद का शिकार होने की बात कही है। फिलहाल सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।