शाहजहांपुर: हथौड़ा गांव में कंटेनर की चपेट में आकर स्कूटी सवार घायल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में स्थित गांव हथोड़ा बुजुर्ग में आज देर रात कंटेनर की चपेट में आकर स्कूटी सवार लक्ष्मण चंद बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे हथौड़ा चौकी इंचार्ज चमन सिंह ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले कंटेनर को पकड़ लिया गया है।