शाहजहांपुर: पूर्णागिरि से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के साथ मारपीट करने वाले मैजिक चालक के विरुद्ध सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर महानगर में रोडवेज पर पूर्णागिरि से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों के साथ टाटा मैजिक चालक द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए यात्रियों ने सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक ने टाटा मैजिक चालक सहित 7/8 अन्य आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।