पुपरी: भाजपा चोरौत मंडल की कार्यसमिति की बैठक भाजपा नेता विश्वनाथ मिश्र के आवास पर आयोजित
भाजपा चोरौत मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को 4 बजे दिन में कार्यसमिति की बैठक भाजपा नेता विश्वनाथ मिश्र के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम को मजबूती के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।