कुरावली: कुरावली क्षेत्र में झोलाछाप की लापरवाही से 7 वर्षीय मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान को किया सील
कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम जखौआ निवासी हरगोविंद पुत्र उग्रसेन के 7 वर्षीय पुत्र प्रतीक की झोलाछाप हरिराम के अवैध और लापरवाह इलाज से मौत हो गई। मृतक बालक ग्राम लखौरा स्थित साधौ सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है।