अमृत हरित महाअभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
बड़वानी, 08 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश शासन के अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत 08 जुलाई 2026 को नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा मां वैष्णो देवी गार्डन परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण का आधार हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, नगर पालिका परिषद बड़वानी की अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पांडे, श्री निक्कू चौहान सहित नगर पालिका के समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपने घरों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा जानकारी दी गई कि अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों, शासकीय परिसरों एवं अन्य उपयुक्त स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है, जिससे शहर का हरित क्षेत्र बढ़े तथा पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। नगर पालिका परिषद बड़वानी ने सभी नागरिकों से अभियान में सहभागी बनकर ष्एक पौधा माँ के नाम तथा अमृत हरित महाअभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
40 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026