उज्जैन में होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। बुधवार 11:00 बजे से पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने शहर के विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स और ड्यूटी स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। धार्मिक नगरी उज्जैन में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण मे