दतिया: चलती कार में युवक ने लोड किया अवैध कट्टा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; कस्बा उनाव का मामला, पुलिस जांच जारी
Datia, Datia | May 9, 2026 दतिया जिले में चलती गाड़ी में अवैध कट्टा लोड करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दतिया जिले उनाव का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो में एक युवक चलती कार में बैठकर अवैध कट्टे में कारतूस लोड करता दिखाई दे रहा है।