श्योपुर: सांसद तोमर ने हजारेश्वर मेले का किया शुभारंभ, हेमंत बृजवासी के भजनों पर झूमे शहरवासी
श्योपुर। शहर के ऐतिहासिक श्रीहजारेश्वर मेले का शुभारम्भ गुरूवार को रात्रि 9 बजे क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने फीता काटकर किया है। इस मौके पर उन्होंने मेले का भ्रमण किया और झूले, चकरी सहित मेले में आकर्षण का केन्द्र बने राउंड सेल्फी वीडियो पर भी आनंद लिया।