श्योपुर: राष्ट्रीय सुरक्षा मंच की बैठक संपन्न, 17 मई को हजारों नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरेंगे, रणनीति बनी
श्योपुर। शहर के श्रीराम धर्मशाला में गुरूवार को शाम 5 बजे राष्ट्रीय सुरक्षा मंच की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रणनीति बनाई गई कि कल 17 मई शनिवार को शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी जिसमें हजारो की संख्या में नागरिकों की उपस्थिति दर्ज कराई जाये।