मोहनलालगंज: गोसाईंगंज क्षेत्र में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 20 बीघा क्षेत्रफल पर चलाया बुलडोज़र
गोसाईगंज में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा अभियान चलाया गया। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने 20 बीघा क्षेत्रफल में फैली शाईन सिटी ग्रुप की अवैध सोलिटेयर सिटी को बुलडोजर के माध्यम ध्वस्त किया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शहर में हो रहे अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए 20 बीघा क्षेत्रफल पर बुलडोज़र चलाया गया।