राहत से सुरक्षा तक बाढ़ प्रभावितों की हर जरूरत का रखा जा रहा ध्यान
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी हैं। अमनौर के बसतपुर पंचायत सरकार भवन, चंचलिया एवं पानापुर सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मकेर सहित अन्य क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखा चारा उपलब्ध कराकर पशुधन की देखभाल भी सुनिश्चित की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक समय पर आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।
सारण जिला प्रशासन — राहत, सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तत्परता के साथ जनता के साथ खड़ा है।
हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।
Saharsa, Bihar | Sep 30, 2026