नरकटियागंज: रूपवलिया गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक महिला को मारपीट कर किया गया घायल, बेतिया रेफर
शिकारपुर थाना क्षेत्र के रूपवलिया गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुए मारपीट मे एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रूपवालिया गांव निवासी समीना खातून के रूप में की गई है।हालांकि घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से बेतिया रेफर कर दिया गया। मामले में समीना खातून के फर्द ब्यान पर शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।