मैनाटाड़ प्रखंड के टोला चपरिया पंचायत के रमपुरवा गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन चौपाल का आयोजन किया गया।इसमें मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित समय में गर्भधारण और बच्चों में अंतराल रखने को लेकर जागरूक किया गया।शादी की उम्र के बारे में बताते हुए जागरूक कर बच्चों के लिए मां का सही उम्र कितना होना चाहिए इसकी जानकारी दी गयी।