नरकटियागंज बीआरसी में प्रधान शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक दो पालियों में ली गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ने की। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा के निर्देश पर आयोजित बैठक में सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी व प्रधानाध्यापक शामिल हुए।