नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग में एक स्कॉर्पियो ने टेंपो में सामने से ठोकर मार दी है।वही टेंपो मे सवार चार आंगनबाड़ी सेविका सहित सात लोग घायल हो गए है। घटना जिले के नरकटियागंज चौबे जी पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर एक टेंपो और स्कार्पियो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। जिसमें टेंपो में सवार 7 लोग घायल हो गए हैं।