नरकटियागंज के प्रकाश नगर मुहल्ले के नहर के समीप बुधवार को एक नवजात बच्चे का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। नवजात बच्चे के शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पर शिकारपुर थाना के एस आई राम एकबाल पासवान और अमित पाल सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और नवजात बच्चे की शव को बाहर निकलवाने की पहल की।