हसनपुर: मारपीट समेत कई मामलों में फरार वारंटी को आदमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मारपीट व अन्य कई धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को आदमपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लगातार फरार चल रहा था। थाना पुलिस द्वारा अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते।