सरोजनी नगर: लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी की जान बची
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की आज शनिवार सुबह 11:30 बजे लगभग इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी।