चरपोखरी: पसौर मंदिर के पास ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मिला शव
चरपोखरी से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ससुराल आए एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी लोरिक पासवान के पुत्र अक्षय पासवान के रूप में की गई है। सोमवार की सुबह 10:00 के करीब बताया जा रहा है कि अक्षय पासवान अपने ससुराल डुमरिया आया था।