रामसनेही घाट: भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर सांड से टकराकर एक युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी रामसनेहीघाट से जिला अस्पताल रेफर
भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर भानपुर कोठी के पास शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे बाइक सवार रंजीत निवासी नोहरेपुर थाना दरियाबाद सांड से टकरा गए। जिससे रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।