बड़ीसादड़ी। 'जहर मुक्त बड़ीसादड़ी संघर्ष समिति' का जिंक अपशिष्ट हटाने की मांग को लेकर धरना 23वें दिन भी जारी रहा। समिति ने बताया कि 18 जून को सुबह 6:30 बजे उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा नई रेल लाइन का 130 किमी/घंटा गति परीक्षण होगा। इस दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पहुंचेंगे।