नीम चक बथानी: जीवनाथपुर पहाड़ से पुलिस ने 60 लीटर देसी निर्मित शराब किया बरामद
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जीवनाथपुर गांव से सटे पहाड़ पर पुलिस ने छापेमारी कर 60 लीटर देसी निर्मित शराब बरामद किया। इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शराब निर्माण की गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 60 लीटर देसी निर्मित शराब बरामद किया गया। 1000 लीटर महुआ गोल को नष्ट किया गया।