लोहरदगा: सोमवार बाजार के बाहर अवैध वसूली का आरोप, पूर्व वार्ड पार्षद ने अध्यक्ष को सौंपा आवेदन
शहर के सोमवार बाजार को लेकर वसूली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हालांकि सोमवार बाजार क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा किसी प्रकार का विरोध नहीं किया जा रहा है, लेकिन बाजार क्षेत्र से बाहर के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कथित अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार बाजार क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा ठेकेदारी के तहत वसूली का प्रावधान है,लेक