कुचायकोट: सिरीसिया गांव में वृद्ध महिला से पतोह और पुत्र ने की मारपीट, घर से निकाला, महिला पहुंची थाने में शिकायत दर्ज कराने
कुचायकोट थाना के बाजार सिरसिया गांव से एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है बाजार सिरीसिया गांव निवासी एक वृद्ध महिला पासपति देवी ने कुचायकोट थाना में पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए अपने ही पुत्र और पतोह के ऊपर अपने साथ मारपीट करने और घर से निकाले का आरोप लगाया है। जिसकी जानकारी थाना प्रशासन के द्वारा आज शनिवार को दोपहर 2 बजे दी गई।