गाज़ीपुर: लंका मैदान में 60 फीट के रावण का बोलने और आतिशबाजी रहेगा आकर्षण का केंद्र, एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल
गाजीपुर के ऐतिहासिक लंका मैदान में आज विजयादशमी पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन होगा। 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रात आठ बजे होने वाले इस आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के मंचन के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय सिंह संयुक्त रूप से रिमोट का बटन दबाकर