गिरिडीह: नवरात्रि पर सलूजा गोल्ड परिवार ने वृद्धाश्रम में कार्यक्रम कर बुजुर्गों को जरूरत की सामग्री वितरित की
नवरात्रि के अवसर पर सलूजा गोल्ड परिवार ने शनिवार को 12 बजे वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों के बीच जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया। वृद्धा आश्रम में रहने वाले लोगों के बीच सामग्रियों के साथ खुशियाँ बांटी गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलूजा स्टील के सीएमडी डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा और उनके परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।