भटवाड़ी: धराली में राहत एवं बचाव कार्य जारी, कई लोगों के हताहत होने की खबर है
हर्षिल घाटी में आज हुई त्रासदी से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। उक्त स्थान पर बचाव दलों द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। हर्षिल में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान मुखबा गांव पहुंचाया गया है। गंगोत्री हाईवे भी नेताला समेत अनेक स्थानों पर बंद है। जिससे धराली जा रही बचाव टीमें उक्त स्थान पर फंसी हैं।