भटवाड़ी: सीएम धामी ने धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों से की मुलाकात
इस दौरान सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीएम धामी ने जिले के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल से रेस्क्यू कार्य की जानकारी ली। इस दौरान घायल लोगों को हैली के माध्यम से मुख्यालय लाया जा रहा है।