सतगावां: पहाड़सिह खैरा हनुमान मंदिर के समीप असंतुलित मोटरसाइकिल ने ईट से बने पिलर में मारा टक्कर दो घायल सदर रेफर
सतगावां। थाना क्षेत्र के पहाड़सिह खैरा हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को असंतुलित हो जाने से मोटरसाइकिल ने ईट से बने पिलर में टक्कर मारा जहां दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल युवक की पहचान टूटू कुमार उम्र 22 वर्ष पिता रामस्वरूप राजवंशी ग्राम जमुनियांडीह, सतगावां थाना एवं सोनू राजवंशी उम्र 17 वर्ष पिता राजेन्द्र राजवंशी नवादा बिहार के निवासी है।